वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

पठानकोट में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

​पठानकोट के सुजानपुर स्थित प्रेम नगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह की अगुवाई में करीब 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्रवाई में हिस्सा लिया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर चलाए जा रहे कासो अभियान के तहत पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट इलाकों और संदिग्ध ठिकानों पर चेकिंग की।

​इस दौरान नशा तस्करी के आरोपियों के घरों की तलाशी लेने के साथ-साथ वाहनों की जांच और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी भी की गई। एसएसपी मनप्रीत सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का कारोबार बंद करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करें और नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी साझा करें। इस मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!