वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कागड़ा घाटी रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कल से शुरू होगी पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा

कागड़ा घाटी रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: कल से शुरू होगी पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा

​शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से यानी कल 11 अक्टूबर से पठानकोट से जोगिंद्रनगर जाने वाली रेल सेवा फिर से सुचारू रूप से शुरू होने जा रही है। बरसात के कारण रेल ट्रैक को हुए नुकसान और रोकी गई रेल यात्रा को अब आधिकारिक रूप से हरी झंडी दिखा दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक की फिटनेस जांचने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है कि कल से पठानकोट से जोगिंद्रनगर की ट्रेनें सुचारू रूप से चलाई जाएंगी।

​पठानकोट से पहली ट्रेन सुबह करीब 5:00 बजे रवाना होगी जो बैजनाथ-पपरोला 12:00 बजे पहुंचेगी, वहीं दूसरी ट्रेन सुबह 7:00 बजे रवाना होगी जो बैजनाथ-पपरोला करीब 2:00 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा बैजनाथ से वापसी के लिए दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक वापसी की ट्रेनें भी मिलेंगी। हालांकि, रेल के सुचारू रूप से चलने की जानकारी तो साझा कर दी गई है लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से टाइम टेबल डिस्प्ले नहीं हुआ है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सफर करने से पहले टाइम टेबल जरूर जांच लें।

​हर साल बरसात के दौरान ट्रेन ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाने से आम आदमियों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ट्रेन का सफर बाकी सफरों के मुकाबले सस्ता पड़ता है। अब ट्रेन ट्रैक को हरी झंडी मिलने से व्यापारियों और आम जनता दोनों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। दूसरी ओर, जसूर के लोगों की यह मांग है कि ट्रेन को पहले की तरह दोपहर के समय से भी चालू किया जाना चाहिए ताकि आम जनता और दुकानदारों को आवाजाही में आसानी हो सके और उनके व्यापार को बढ़ावा मिल सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!