वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दीनानगर के पास भीषण सड़क हादसा, सफेदे के पेड़ से टकराकर कार में लगी आग; बहरामपुर निवासी सन्नी भगत की दर्दनाक मौत

दीनानगर के पास भीषण सड़क हादसा, सफेदे के पेड़ से टकराकर कार में लगी आग; बहरामपुर निवासी सन्नी भगत की दर्दनाक मौत

​गुरदासपुर के विधानसभा क्षेत्र दीनानगर के अंतर्गत आते गांव मियाणी के पास एक अत्यंत हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार में तुरंत भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में कार चालक सन्नी भगत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहरामपुर के निवासी के रूप में हुई है।

​मिली जानकारी के मुताबिक सन्नी भगत अपनी कार में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, तभी गांव मियाणी के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू हुई कार सीधी सड़क किनारे पेड़ से टकराई और जोरदार धमाके के साथ उसमें आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और चालक को बचाया नहीं जा सका। हादसे की ख़बर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है; मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!