वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

LPU हिंसा मामला: रेडिट पोस्ट डालने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा SIT के हिरासत में, 3 और छात्र गिरफ्तार

LPU हिंसा मामला: रेडिट पोस्ट डालने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा SIT के हिरासत में, 3 और छात्र गिरफ्तार

​फगवाड़ा/कपूरथला:लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को छात्रा से रेप की कथित अफवाह के बाद भड़की हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उस रेडिट पोस्ट के मूल स्रोत का पता लगा लिया है, जिसके वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों में भारी रोष फैल गया था।

​स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के सामने पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह विवादित पोस्ट एलपीयू के प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने अपलोड की थी। पूछताछ के दौरान छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने पोस्ट में जो जानकारी साझा की थी, वह पूरी तरह से सुनी-सुनाई बातों पर आधारित थी। छात्रा के मुताबिक, उसका मकसद केवल सोशल मीडिया पर अपनी राय रखना था, लेकिन मामला इतना तूल पकड़ लेगा, इसका उसे अंदाजा नहीं था।

​इस बीच, कपूरथला पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए 7 अक्टूबर को तीन और छात्रों को विभिन्न स्थानों से दबोच लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र निवासी बिश्या, बिहार निवासी कृष्णा और राजस्थान निवासी योगेश के रूप में हुई है, जो सभी एलपीयू के छात्र बताए जा रहे हैं।

​गुरुवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस ताजा गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस इस हाई-प्रोफाइल हिंसा और उपद्रव मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अन्य चेहरों की भी गहराई से जांच की जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!