वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बाढ़ प्रभावित किसानों को कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क ने बांटा गेहूं का बीज

हर मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार लोगों के साथ— लाल चंद कटारूचक्क

पठानकोट:आज विधानसभा हलका भोआ के कस्बा तारागढ़ में बाढ़ प्रभावित किसानों को गेहूं के बीज का वितरण किया गया, जिसके संबंध में कृषि कार्यालय तारागढ़ में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें  लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब बतौर मुख्य अतिथि और  डॉ. पल्लवी डिप्टी कमिश्नर पठानकोट विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं।

इस अवसर पर अन्यों के अलावा  जागीर सिंह मुख्य कृषि अधिकारी पठानकोट, नरेश सैनी जिला प्रधान बी.सी. विंग पठानकोट, पवन कुमार फौजी ब्लॉक प्रधान, संदीप कुमार ब्लॉक प्रधान, भूपिंदर सिंह, अर्जुन सिंह कृषि विकास अधिकारी, डॉ. प्रीतपाल सिंह कृषि अधिकारी, सूबेदार सोहन सिंह गांव माखनपुर, मंगा राम सरपंच माखनपुर, रवि कुमार गांव माखनपुर और आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​इस अवसर पर संबोधित करते हुए  लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि विधानसभा हलका भोआ के अंदर पिछले समय के दौरान बाढ़ की मार के कारण बहुत से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने फसलों का नुकसान किया, पशुधन का नुकसान किया यहां तक कि लोगों की कीमती जानें भी गईं और इसके साथ ही लोगों की खेती योग्य जमीनें भी बह गईं।

​उन्होंने कहा कि लोगों के एक-एक नुकसान की भरपाई करने के लिए पंजाब सरकार ने वादा किया था। इससे पहले 5 करोड़ 57 लाख रुपये पहले ही लोगों को फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा दिया गया है और और भी किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल भी रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का नुकसान हुआ और अब किसान नई फसलों की बुवाई में लगे हुए हैं। जिसके तहत आज किसानों को गेहूं के बीज का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि 3044 क्विंटल बीज जिला पठानकोट के लिए आया है, आज गांव माखनपुर के करीब 70 किसानों को गेहूं के बीज का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि स. भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब ने जनता से जो वादा किया था वह पूरा भी किया है। पहले किसानों को फसल का मुआवजा, अब गेहूं का बीज और जिन लोगों के घरों का नुकसान हुआ है उसका सर्वे भी किया जा चुका है जल्दी ही उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा।

​इस अवसर पर संबोधित करते हुए  डॉ. पल्लवी डिप्टी कमिश्नर पठानकोट ने कहा कि जिन लोगों की फसलें बाढ़ की मार के नीचे आई थीं उन्हें मुआवजा बांटने की प्रक्रिया चल रही है, अब किसानों को गेहूं का बीज बांटा जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा लोगों के बाढ़ से हुए अन्य नुकसान का सर्वे किया जा रहा है जल्दी ही इसका भी मुआवजा निर्धारित समय के अंदर ही लोगों को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों का मुआवजा जल्दी लोगों तक पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!