वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में भाजपा का विशेष कार्यक्रम: ‘सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत’ का आयोजन

पठानकोट में भाजपा का विशेष कार्यक्रम: ‘सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत’ का आयोजन

​पठानकोट के ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत’ विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों और जिलों से बड़ी संख्या में लोग और भाजपा नेता उपस्थित हुए,

जिसमें विशेष मेहमान के रूप में विजय सांपला भी शामिल रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय नेता के भाषण और कार्यों को स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया, जिसे सुनने के लिए पठानकोट भाजपा के कार्यकर्ता और नेता ऑडिटोरियम में मौजूद रहे.

​इस दौरान वक्ताओं ने साझा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे हो गए हैं, जिसकी शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हुई थी. इस लंबी राजनीतिक यात्रा के दौरान देश ने अभूतपूर्व तरक्की देखी है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश का हर नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है. कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और देश के विकास को दर्शाते हुए विशेष पोस्टर भी लगाए गए, जिन पर लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर ‘भारत विकसित’ के प्रति समर्थन जताया और कई लोगों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए देश बचाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!