वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट के वार्ड नंबर 27 में बदहाल सीवर और टूटी सड़कें बनी जी का जंजाल, 15 सालों से समाधान नहीं

पठानकोट के वार्ड नंबर 27 में बदहाल सीवर और टूटी सड़कें बनी जी का जंजाल, 15 सालों से समाधान नहीं

​पठानकोट के वार्ड नंबर 27 के स्थानीय निवासी पिछले 12 से 15 वर्षों से जर्जर सड़कों और खराब सीवर व्यवस्था की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. स्थिति यह है कि इलाके की गलियों की हालत लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण लोगों का रोजाना का आना-जाना और अपने घरों में रहना तक मुश्किल हो चुका है.

सीवर व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के कारण सीवर का गंदा पानी और बदबू सीधे लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच रही है, जिससे स्थानीय परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

​क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे अपनी तरफ से कई बार पैसे खर्च करके गलियों को ठीक करवाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सीवर ठीक न होने के कारण कुछ ही दिनों में सड़कें और टाइलें फिर से धंस जाती हैं. सीवर और सड़कों की इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों, मंत्रियों और डीसी कार्यालय तक गुहार लगाई है तथा लिखित शिकायतें भी सौंपी हैं, लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिले हैं और धरातल पर कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है.

लोगों का यह भी आरोप है कि गलियों और बैकसाइड इलाकों में कचरे के ढेर लगे हैं और अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि वार्डवासियों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!