वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में अमनदीप हॉस्पिटल की ओर से मनाया गया विश्व हृदय दिवस, डॉक्टरों ने दी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह

पठानकोट में अमनदीप हॉस्पिटल की ओर से मनाया गया विश्व हृदय दिवस, डॉक्टरों ने दी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह

​पठानकोट के डलहौजी रोड स्थित अमनदीप हॉस्पिटल में उजाला सिग्नस के सहयोग से विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेश पॉल और डॉ. नीलम पॉल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जो पिछले 20 वर्षों से पठानकोट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को हृदय स्वास्थ्य के महत्व और इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

​डॉक्टरों ने बताया कि हृदय रोग अब केवल पुरुषों या अधिक उम्र के लोगों की बीमारी नहीं रही है, बल्कि यह किसी को भी हो सकता है। तीस वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को अपने हृदय का विशेष ध्यान रखना चाहिए और नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। लगभग 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और 35 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच को प्राथमिकता देनी चाहिए।

​युवाओं को विशेष सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि तनाव से दूर रहें, अपने जीवन को सहज रखें और नशे से पूरी तरह परहेज करें, क्योंकि नशा हृदय रोगों के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है।

इसके अलावा बच्चों को बचपन से ही जंक फूड और मैदे से बनी बाहर की चीजों से दूर रखने की अपील की गई, क्योंकि कम उम्र में जंक फूड का सेवन हृदय रोग होने के बड़े कारणों में शामिल है।

​अमनदीप हॉस्पिटल में हृदय रोग से संबंधित सभी स्पेशलिटीज और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे पूरी तरह सक्षम है। कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों से अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य तथा हृदय का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!