वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नूरपुर में चिट्टा तस्करों पर बड़ा प्रहार: 1.01 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आलीशान कोठियां और कार शिकंजे में

नूरपुर में चिट्टा तस्करों पर बड़ा प्रहार: 1.01 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, आलीशान कोठियां और कार शिकंजे में

​नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए नशे की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इंदौरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 1 लाख 55 हजार 718 रुपये से अधिक की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।

​इस कार्रवाई के दायरे में मुख्य आरोपी दलवीरो और उसके परिवार की दो आलीशान कोठियां, घर का सामान और एक कार आई है। अकेले दलवीरो की कोठी की कीमत करीब 62 लाख रुपये आंकी गई है। अदालत पहले ही आरोपी दलवीरो को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुना चुकी है। दलवीरो और उसके बेटे मिथुन उर्फ छप्पर पर कई एनडीपीएस मामले दर्ज हैं।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह मामला केवल चिट्टा पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्व रिकॉर्ड और आयकर विभाग की मदद से नशे के पैसों से खरीदी गई हर एक संपत्ति का पूरा हिसाब लिया जा रहा है। पुलिस मनी ट्रेल, बैंक ट्रांजैक्शन और संपत्तियों के स्रोतों की गहन छानबीन कर रही है, ताकि तस्करों द्वारा बनाई गई अवैध संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!