वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चंबा में मानसून तबाही: केंद्रीय टीम ने भटियात में परखी जमीनी हकीकत, जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक

चंबा में मानसून तबाही: केंद्रीय टीम ने भटियात में परखी जमीनी हकीकत, जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक

​चंबा:मानसून के दौरान कुदरत की मार से चंबा जिले में हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम चंबा पहुंच गई है। केंद्रीय टीम ने भटियात के चुवाड़ी में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की और इसके बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान टीम ने कालीघार और टिकर गला समेत कई प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर नुकसान और राहत-पुनर्स्थापना कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

​मानसून के दौरान फ्लैश फ्लड, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से चंबा जिले में हुए नुकसान का अब केंद्रीय स्तर पर आकलन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने भटियात के चुवाड़ी में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव और आईएमसीटी के अध्यक्ष एम. रामचंद्रुडु ने की। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय टीम को एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें मानसून के दौरान सड़कों, पेयजल, बिजली व्यवस्था, मकानों और भवनों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन और शिक्षा क्षेत्र में हुए नुकसान की पूरी जानकारी साझा की गई। इसके अलावा, आपदा के दौरान हुए जन-धन के नुकसान, राहत कार्यों और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्स्थापना कार्यों से भी केंद्रीय टीम को अवगत कराया गया।

​बैठक के तुरंत बाद केंद्रीय टीम ने भटियात के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने कालीघार और टिकर गला समेत अन्य प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मौके पर हुए नुकसान का बारीकी से जायजा लिया। केंद्रीय टीम के सदस्यों ने प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को देखा और स्थानीय अधिकारियों से नुकसान तथा अब तक किए गए राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की रिपोर्ट ली।

​इस अंतर-मंत्रालयी टीम में जल शक्ति मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र के अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल रहे। अब केंद्रीय टीम के इस स्थलीय आकलन के आधार पर मानसून से चंबा जिले में हुए नुकसान की वास्तविक तस्वीर जल्द सामने आने की उम्मीद है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!