वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सुजानपुर में श्रद्धांजलि सभा; युवा कांग्रेस ने किया नमन

श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सुजानपुर में श्रद्धांजलि सभा; युवा कांग्रेस ने किया नमन

 

पठानकोट(सुजानपुर ) :भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आज सुजानपुर के पुरी फार्म हाउस में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय विधायक  नरेश पुरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस के युवा नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

​इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता पवन कुमार लाली जी ने श्रीमती इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए देश और समाज की सेवा करनी चाहिए।

​विधायक  नरेश पुरी ने भी श्रीमती गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया और कहा कि उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। उनका नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

​इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र शर्मा उर्फ कालू, नरेंद्र शर्मा, विक्की मन्हास, एम. सी. अश्विनी कुमार बंटी, पूर्व एम. सी. बौबी, पूर्व एम. सी. संतोष कुमार, बच्चन लाल, राजू मॉडल, वरुण सोनी, अमित महाजन, तिलक राज, नवल शर्मा, बबलू, विजय कुमार सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा नेता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!