वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट के कैंपबेल रोड पर ‘स्वच्छ सिटी मिशन’ की बड़ी पहल, वर्षों पुराने गंदगी के ढेरों से दिलाई मुक्ति

AMI News: पठानकोट के कैंपबेल रोड पर ‘स्वच्छ सिटी मिशन’ की बड़ी पहल, वर्षों पुराने गंदगी के ढेरों से दिलाई मुक्ति

​पठानकोट का कैंपबेल रोड अपनी बदहाली और गंदगी के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है। यहां खाली प्लॉटों और सड़कों के आसपास लगे कूड़े के ढेरों के कारण यह इलाका बदहाल स्थिति में था। न तो स्थानीय पार्षद और न ही किसी बड़े नेता ने इस समस्या का कोई समाधान निकाला। लेकिन अब ‘AMI News’ और ‘स्वच्छ सिटी मिशन’ की टीम ने वह कर दिखाया है जो प्रशासनिक अमला और नेता नहीं कर पाए।

​रविवार को ‘स्वच्छ सिटी मिशन’ की लीडर दीपिका शर्मा और उनके वॉलंटियर्स ने कैंपबेल रोड पर एक विशेष ‘मॉर्निंग ड्राइव’ चलाई। इस दौरान टीम ने अपने हाथों से घरों और दुकानों के सामने फैले कचरे को उठाया। इस अभियान में स्थानीय हल्का इंचार्ज रोहित सियल और उनकी कमेटी के लोगों ने भी पूरा सहयोग किया, जिनकी मदद से इस खाली प्लॉट और सड़क की सफाई संभव हो पाई।

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि किराना स्टोर और आसपास के लोग अपनी दुकानों का कचरा और दाल-चीनी की बोरियां तक इन खाली प्लॉटों में खुलेआम फेंक देते हैं, जिससे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना रहता है।

​इस सफल अभियान के बाद ‘स्वच्छ सिटी मिशन’ की प्रमुख दीपिका शर्मा ने शहरवासियों को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि शहर में सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोगों को सिर्फ अपने घर की चिंता है। जब तक लोग पूरे शहर को अपना घर नहीं समझेंगे, तब तक ऐसी समस्याएं बनी रहेंगी। उन्होंने अपील की कि लोग कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें और इस मिशन से जुड़कर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।

​कैंपबेल रोड की इस सफाई ने यह साबित कर दिया है कि यदि नागरिक खुद ठान लें, तो जनसहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन और संबंधित विभाग भी इस पहल से प्रेरणा लेकर शहर के अन्य डंपिंग ग्राउंड्स और गंदे पड़े प्लॉटों को साफ करवाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं या नहीं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!