वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुजानपुर में नाले को जानबूझकर बंद करने वाले तत्वों पर शिकंजा, नगर कौंसिल अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया नाला

सुजानपुर में नाले को जानबूझकर बंद करने वाले तत्वों पर शिकंजा, नगर कौंसिल अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया नाला

​सुजानपुर शहर में जल निकासी व्यवस्था को बाधित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों द्वारा नाले में बोरियां, बांस और कचरा भरकर उसे जानबूझकर बंद कर दिया गया था। इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए नगर कौंसिल अध्यक्ष और स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का दौरा किया और नाले को तुरंत साफ करवाकर चालू कराया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के मुख्य नालों का पानी निकलने वाले अंतिम छोर यानी ब्रह्मकुमारी आश्रम और गौशाला के पिछले हिस्से में कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश के तहत बोरियों में कबाड़ और कचरा भरकर नाला पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था। इसके चलते पानी की निकासी रुक गई थी और गंदा पानी वापस शहर की तरफ आने लगा था, जिससे स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों को भारी परेशानी व वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।

​मामले की सूचना मिलते ही नगर कौंसिल अध्यक्ष नीतू मिन्हास अपनी पूरी टीम, पार्षदों और अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए मजदूरों की मदद से नाले में भरी गई बोरियों और मलबे को निकलवाया और पानी के रास्ते को सुचारू किया। इस दौरान अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में इस प्रकार की नीच और शरारती हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​प्रशासन की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें और सार्वजनिक संपत्तियों या नालों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!