वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थाना सुंदरनगर पुलिस की बड़ी सफलता: सीईआईआर पोर्टल की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन किए ट्रेस

थाना सुंदरनगर पुलिस की बड़ी सफलता: सीईआईआर पोर्टल की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन किए ट्रेस

​सुंदरनगर पुलिस ने तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन को ढूंढ निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल्स के आईएमईआई (IMEI) नंबरों की निगरानी कर इन्हें ट्रेस किया है।

​एस.पी. विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जब इन मोबाइल्स के गुम या चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई, तो थाना प्रभारी कमलकांत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में सब इंस्पेक्टर अश्वनी ठाकुर, कांस्टेबल कश्मीर सिंह और नोडल अधिकारी कांस्टेबल संजू शामिल रहे। पुलिस टीम ने संबंधित मोबाइल्स के आईएमईआई नंबरों को सीईआईआर पोर्टल पर निगरानी में रखा।

​तकनीकी जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जैसे ही इन गुम या चोरी हुए फोनों में दोबारा नई सिम डालकर इस्तेमाल किया गया, वे तुरंत नेटवर्क पर सक्रिय हो गए। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच को आगे बढ़ाते हुए सभी 10 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद कर लिया। बरामद किए गए इन मोबाइल्स को शनिवार से उनके मूल मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

​पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर प्रणाली पर अपनी शिकायत दर्ज करवाकर डिवाइस को ब्लॉक करवाएं, ताकि तकनीकी सहायता से उन्हें आसानी से रिकवर किया जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!