वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में नौकरी का झांसा: साइबर ठगों ने ऑनलाइन लिंक भेजकर युवक के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.40 लाख रुपये

पठानकोट में नौकरी का झांसा: साइबर ठगों ने ऑनलाइन लिंक भेजकर युवक के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.40 लाख रुपये

​

​पठानकोट:पठानकोट के घरथौली मोहल्ले के रहने वाले एक युवक के साथ ऑनलाइन नौकरी की तलाश के दौरान बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने नौकरी का झांसा देकर पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 1,40,690 रुपये की राशि ऑनलाइन माध्यम से उड़ा ली है। पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

​इस तरह दिया ठगी को अंजाम:

घरथौली मोहल्ले के रहने वाले प्रीतम कुमार गुरुवार को अपने कार्यालय में बैठकर मोबाइल पर नौकरी खोज रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही समय बाद उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने कहा कि नौकरी का आवेदन पूरा करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।

​इसके बाद, खुद को कंपनी का मैनेजर बताने वाले एक अन्य व्यक्ति ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक और लिंक शेयर किया। जैसे ही पीड़ित ने व्हाट्सएप पर आए उस लिंक को खोला, उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन माध्यम से कुल 1,40,690 रुपये कट गए।

​पुलिस जांच में जुटी:

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पोर्टल (1930) पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच के बाद साइबर क्राइम थाना पठानकोट की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और बैंक ट्रांजैक्शन की मदद से साइबर ठगों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर अमित द्वारा की जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!