वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चम्बा में वेटरन क्रिकेट का रोमांच: हमीरपुर और चम्बा के बीच खेला गया गुडविल मैच

चम्बा में वेटरन क्रिकेट का रोमांच: हमीरपुर और चम्बा के बीच खेला गया गुडविल मैच

​सुर्खियां

  • ​ऐतिहासिक चौगान मैदान में हुआ वेटरन क्रिकेट मैच का आयोजन।
  • ​टॉस जीतकर चम्बा की टीम ने चुनी पहले बल्लेबाजी।
  • ​हमीरपुर के कप्तान संजीव ठाकुर ने खेल को बताया नशे जैसी कुरीतियों को हराने का सबसे बड़ा हथियार।
  • ​मेजर श्रीचंद की पहल पर 2007 में मंडी से शुरू हुआ वेटरन क्रिकेट का सफर आज लाहौल, शिमला और नाहन तक पहुंचा।

​ 

चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में रविवार को क्रिकेट का शानदार रोमांच देखने को मिला, जहां मेजबान चम्बा और मेहमान हमीरपुर की वेटरन टीमों के बीच एक गुडविल मैच खेला गया। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर चम्बा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

​हमीरपुर टीम के कप्तान संजीव ठाकुर ने कहा कि हर उम्र में खेल जरूरी है और नशे जैसी कुरीतियों को हराने के लिए खेल सबसे बड़ा हथियार है। वहीं, चम्बा के जाने-माने पूर्व टीम मैनेजर मेजर श्रीचंद अय्यर ने कहा कि हिमाचल में क्रिकेट की प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है तो उन्हें पहचानने की।

​गौरतलव है कि मेजर श्रीचंद की पहल पर ही 2007 में मंडी से शुरू हुआ वेटरन क्रिकेट का यह दौर आज लाहौल, शिमला और नाहन जैसे इलाकों में भी लगातार सफलता के हरे झंडे गाढ़ रहा है। इस दौरान मैच में वेटरन खिलाड़ियों ने अपने पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!