राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में अंडर-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट का आगाज
फतेहपुर:कांगड़ा के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में अंडर-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस टूर्नामेंट में फतेहपुर शिक्षा खंड के 42 स्कूलों में से 552 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मनमोह लिया।
मुख्य अतिथि भवानी सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना भी सबसे बड़ी सीख है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत-हार से परे हटकर पूरी खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।












