वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चचेली चौक रामदेव आश्रम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, रोगों से मुक्ति का दावा

चचेली चौक रामदेव आश्रम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, रोगों से मुक्ति का दावा

 

​पठानकोट:चचेली चौक स्थित भगवान विष्णु के 2500वें अवतार को समर्पित रामदेव आश्रम इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और मान्यता है कि आश्रम में आने से लोगों की गंभीर बीमारियां और शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं।

​आश्रम के संस्थापक बाबू राम जी और यहां मौजूद संतों के अनुसार, आश्रम में आने वाले किसी भी श्रद्धालु से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यहां तक कि आने वाले सभी भक्तों के लिए भोजन, चाय और रहने की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क होती है।

संतों ने बताया कि वे अयोध्या राम जन्मभूमि से आए हैं और इस आश्रम में सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

​आश्रम प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां विशाल लंगर और शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसकी सूचना समय-समय पर दी जाती रहेगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!