वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चक्की खड्ड में अवैध खनन, 9 लोग हिरासत में; 5 जेसीबी और 4 टिप्पर जब्त

चक्की खड्ड में अवैध खनन, 9 लोग हिरासत में; 5 जेसीबी और 4 टिप्पर जब्त

नूरपुर: अवैध खनन के खिलाफ नूरपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने डमटाल क्षेत्र में चक्की खड्ड के किनारे चल रहे अवैध खनन के काम में संलिप्त 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

​पुलिस ने मौके से खनन में इस्तेमाल हो रहीं 5 जेसीबी मशीनें और 4 टिप्पर वाहन भी जब्त किए हैं।

​मामला दर्ज और आरोपियों की पहचान

​इस संबंध में थाना डमटाल में आज, 29/10/25 को अभियोग संख्या 140/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 21.1, और 303.2, 3.6 के साथ-साथ खान और खनिज अधिनियम (Mines and Minerals Act) के तहत दर्ज किया गया है।

​गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों की पहचान नरेश सिंह, विक्की, मुनील कुमार, पवन कुमार, जसवंत सिंह, हरजिंदर सिंह, सुबेर सिंह, और जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।

​पुलिस की कार्रवाई जारी

​नूरपुर पुलिस ने बताया कि अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!