वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बीजेपी नेता नवनीत राणा को स्पीड पोस्ट से जान से मारने की धमकी

बीजेपी नेता नवनीत राणा को स्पीड पोस्ट से जान से मारने की धमकी

महाराष्ट्र की बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे गए एक पत्र में लिखकर दी गई है। यह पत्र हैदराबाद से आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

​नवनीत राणा को धमकी दिए जाने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल इस संबंध में अमरावती शहर के राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

असंज्ञेय मामला दर्ज

​पुलिस ने नवनीत राणा के निजी सहायक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल असंज्ञेय मामला (Non-Cognizable Offence – NC) दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पत्र भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​इस धमकी भरे पत्र के बाद नवनीत राणा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ गई हैं। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!