AMI News: चंबा के सरोल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
चंबा:चंबा के सरोल स्थित शक्ति माता मंदिर में जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पीले परिधानों में सजी मातृशक्ति और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच गांव में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
राधा-कृष्ण के स्वरूप बने नन्हें बच्चे बने आकर्षण का केंद्र
शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जिनकी मनमोहक झांकियों ने हर किसी का दिल जीत लिया।
“जय श्री कृष्ण” के जयकारों से पूरा सरोल गांव गूंज उठा। पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद शोभा यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
धार्मिक आस्था, गांव की एकजुटता और कृष्ण भक्ति का यह खूबसूरत उत्सव सरोल गांव में पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा।











