वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News:  माधोपुर बेहडिया क्रशर यूनियन का गठन, लक्ष्मण नैय्यर प्रधान और जसवंत सिंह रानीपुर उपप्रधान नियुक्त

AMI News:  माधोपुर बेहडिया क्रशर यूनियन का गठन, लक्ष्मण नैय्यर प्रधान और जसवंत सिंह रानीपुर उपप्रधान नियुक्त

​माधोपुर बेहडिया:माधोपुर बेहडिया से क्रशर यूनियन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूनियन की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस चुनाव में लक्ष्मण नैय्यर को सर्वसम्मति से क्रशर यूनियन का नया प्रधान चुना गया, जबकि जसवंत सिंह रानीपुर को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

​बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने नए चुने गए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान लक्ष्मण नैय्यर और उपप्रधान जसवंत सिंह रानीपुर ने कहा कि वे क्रशर कारोबारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और यूनियन के हित में लगातार काम करते रहेंगे।

​समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: प्रधान

नवनियुक्त प्रधान लक्ष्मण नैय्यर ने बातचीत के दौरान कहा कि क्रशर इंडस्ट्री की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोर-मारकर हल कराया जाएगा। जहां कहीं भी जरूरत पड़ी, चाहे सरकारी दरबार हो या अन्य जगह, उसे पूरे जोर-शोर से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रशर इंडस्ट्री ने उन्हें प्रधान चुना है, इसलिए किसी भी वीर भाई (साथी) को इंडस्ट्री के अंदर कोई भी समस्या या जरूरत आएगी, तो वे दिन-रात उनकी सेवा में हाजिर हैं। जब भी फोन किया जाएगा, वे तुरंत साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे।

​पंजाब सरकार के नए पोर्टल पर रहेगी नजर

प्रधान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार एक नया पोर्टल खोल रही है, यदि वह पोर्टल उनकी फेवर में होगा तो उसे एक्टिवेट करवा लिया जाएगा, और अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार के अगेंस्ट जाकर उसे ठीक करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!