वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रमाचोपड़ा कॉलेज से आर्य गर्ल्स कॉलेज तक का जर्जर मार्ग बना राहत की सांस

रमाचोपड़ा कॉलेज से आर्य गर्ल्स कॉलेज सड़क मार्ग की खस्ताहाली हुई दूर, प्रशासन ने शुरू किया मरम्मत का कार्य

​

​रमाचोपड़ा कॉलेज से आर्य गर्ल्स कॉलेज तक का जर्जर मार्ग बना राहत की सांस

रमाचोपड़ा कॉलेज से लेकर आर्य गर्ल्स कॉलेज तक के खस्ताहाल सड़क मार्ग को आखिरकार दुरुस्त करने का कार्य आज से आरंभ हो चुका है। इस सड़क की बदहाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे और स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

​हादसों और असुविधाओं से मिली मुक्ति

इस मार्ग पर वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ना, गड्ढों में वाहन फंसना और कई लोगों के घायल होने की घटनाएं आम बात हो चुकी थीं। एएमआई न्यूज़ द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सड़क की मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों और आवाजाही करने वाले विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जनता ने एएमआई न्यूज़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के सहयोग से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!