वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में प्रशासन का रेस्क्यू अभियान: मंदिरों के पास से 7 बच्चे भीख मांगते हुए रेस्क्यू किए, माता-पिता को दी हिदायत

पठानकोट में प्रशासन का रेस्क्यू अभियान: मंदिरों के पास से 7 बच्चे भीख मांगते हुए रेस्क्यू किए, माता-पिता को दी हिदायत

​पठानकोट में बच्चों से भीख मंगवाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया. डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी के निर्देश पर डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, चाइल्ड लाइन 1098 और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. इस पूरे अभियान का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर (DCPO) उषा ने किया.

​प्रमुख धार्मिक स्थलों पर की गई छापेमारी

टीम ने पठानकोट के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे काली माता मंदिर और आशापूर्णी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की. जांच के दौरान काली माता मंदिर के पास से 2 और आशापूर्णी मंदिर के पास से 5 बच्चे भीख मांगते हुए बरामद किए गए. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 7 बच्चों को अपनी कस्टडी में ले लिया और आवश्यक प्रक्रिया शुरू की.

​इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में काउंसलर सोनिका, सोशल वर्कर इंद्रजीत सिंह, आउटरीच वर्कर नीरज कुमारी, चाइल्ड लाइन 1098 के सुपरवाइजर भारत, श्वेता शर्मा, सिमरन और केस वर्कर रूबी शर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

​चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किए गए बच्चे

रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया. कमेटी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को भिक्षावृत्ति के दुष्परिणामों और बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही, लापरवाही बरतने वाले अभिभावकों को कड़ी फटकार लगाई गई और भविष्य में बच्चों को कभी भी भीख मांगने के लिए सड़क पर न भेजने की सख्त हिदायत दी गई.

​माता-पिता को सौंपे गए बच्चे, प्रशासन की कड़ी चेतावनी

जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कमेटी के निर्देश पर सभी बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया. इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने स्पष्ट किया है कि बच्चों को भीख जैसी कुप्रथा से दूर रखकर उन्हें अच्छी शिक्षा, सुरक्षा और एक बेहतर भविष्य देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. यूनिट ने चेतावनी दी है कि बच्चों से भीख मंगवाने वालों के खिलाफ ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!