AMI News: पठानकोट में चोरी का अनोखा मामला, चोरी करने घुसा चोर घर के मालिक के बेड पर सो गया
पठानकोट की शाह कॉलोनी में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। चोरी करने की नीयत से घर में घुसा एक युवक, सामान चोरी करने की बजाय, उसी घर के बेड पर जाकर सो गया। जी हां! चोर को चोरी से ज्यादा नींद प्यारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि युवक रात के समय चोरी करने के लिए घर में दाखिल हुआ था, लेकिन इसी दौरान उसे नींद आ गई और वह बेड पर ही सो गया।
सुबह जब लोग सैर करने के लिए निकले तो, घर के पास संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उन्हें शक हुआ। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
अब सवाल यह है कि चोरी करने आया युवक आखिर किस तरह घर में दाखिल हुआ और क्या वह पहले भी किसी वारदात को अंजाम दे चुका है? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।











