वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

माइनिंग बेखौफ जारी प्रशासन खामोश_ आखिर किसकी शह पर चल रहा खनन

खन्नी के ब्राह्मण माजरा और बिल्ला का टाल में अवैध माइनिंग जारी, प्रशासन मौन

​खन्नी: (जिला कांगड़ा )खन्नी पंचायत के ब्राह्मण माजरा और बिल्ला का टाल इलाके में 1 अगस्त से लगातार अवैध माइनिंग धड़ल्ले से जारी है। माइनिंग की खबरें, वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद और प्रशासन को औपचारिक जानकारी दिए जाने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

​बारिश के बावजूद हो रहा अवैध खनन

बारिश के मौसम में माइनिंग पर पूरी तरह रोक होने के नियम के बावजूद यहां दिन-रात अवैध खनन का काम चल रहा है। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस अवैध माइनिंग में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के खनन से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

​प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे बड़े सवाल

मामले की शिकायतें मिलने और बार-बार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई न होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

  • ​क्या माइनिंग करने वालों को किसी का संरक्षण प्राप्त है?
  • ​क्या प्रशासन किसी दबाव में है या जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है?
  • ​क्या इस पूरे मामले में किसी की मिलीभगत है?

​शिकायतकर्ता को मिल रही जान से मारने की धमकियां

इस मामले का खुलासा करने वाले मुख्य शिकायतकर्ता बशीर खान ने बताया कि उन्हें पंजाब और हिमाचल प्रदेश से फोन कॉल के जरिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं। माइनिंग की खबरें उजागर करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक (SP) से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार वे लोग होंगे जो उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं।

​प्रशासन की इस लचर कार्यप्रणाली के कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर कब और क्या कड़ी कार्रवाई करता है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!