सराई मोहल्ले में कूड़े के अंबार से स्थानीय लोग परेशान, नगर निगम ने दी चेतावनी
सराई मोहल्ले में कूड़े-कचरे के ढेरों के कारण स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और ग्राहकों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एएमआई न्यूज़ की टीम जब मौके पर पहुंची तो यह पाया गया कि वहां अभी भी कूड़ा वैसे का वैसा ही पड़ा है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
इस समस्या को लेकर जब नगर निगम के अधिकारी विक्रमजीत सिंह से बातचीत की गई, तो उनका कहना था कि कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां भेजी जाती हैं, लेकिन स्थानीय लोग ही किसी के घर या दुकान के बाहर कूड़ा फेंक देते हैं.
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी ने भी घर या दुकान के बाहर कूड़ा फेंका, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी चालान काटा जाएगा. न्यूज़ चैनल के माध्यम से लोगों से यह अपील भी की गई है कि वे अपने घर का कूड़ा दूसरों के घर या दुकान के बाहर न फेंके











