वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट: पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ रोडवेज और पनबस कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन, मांगों को लेकर खोला मोर्चा

पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों ने पठानकोट में किया रोष प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

​पठानकोट:पंजाब सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों और लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा न किए जाने के रोषस्वरूप आज पठानकोट के इंटरस्टेट बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महापंचायत के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर हुंभर भरी।

​प्रमुख मांगें और मुख्य बिंदु:

  • ​वेतन और भत्ते: कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार पिछले साढ़े चार साल से उनके साथ धक्का कर रही है और उनकी विभिन्न मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।
  • ​प्रमुख मांगे: प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में 18% डीए (महंगाई भत्ता) का कम भुगतान, पुरानी पेंशन बहाली, 17-7-2020 का पत्र रद्द करना, तथा 15-1-15 का पत्र रद्द करना शामिल है।

  • ​महापंचायत का समर्थन: कर्मचारियों ने बताया कि 7 अगस्त 2026 को महासिंघीय कर्मचारी मंच द्वारा मोहाली में महापंचायत का आगाज किया गया था, जिसमें 2.5 से 3 लाख कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद सरकार द्वारा जारी किए गए पत्रों में कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया।
  • ​कर्मचारियों में आक्रोश: वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को इसी तरह नजरअंदाज किया, तो कर्मचारियों का यह रोष और उग्र रूप ले लेगा।
Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!