वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में बड़ा संकट: NH-154A पर रेलवे लाइन बना मौत का जाल

पठानकोट में बड़ा संकट: नेशनल हाईवे-154A पर रेलवे लाइन के पास मौत का जाल, प्रशासन लापरवाह

​

पठानकोट के नेशनल हाईवे-154 पर एबी कॉलेज रोड और रेलवे लाइन के पास सड़क की हालत इन दिनों चिंता का विषय बनी हुई है। इस रास्ते से रोज़ाना कई अधिकारी और नेतागण गुजरते हैं, लेकिन किसी की भी नजर इस रास्ते की हकीकत पर नहीं पड़ रही है।

सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े खड्डे (गड्ढे) किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द इन खड्डों को भरकर सड़क की मरम्मत करवाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके और भविष्य में दुर्घटनाएं न हों।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!