वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली बैठक में “सेवा संकल्प अभियान” पर व्यापक मंथन, पंजाब नेतृत्व ने भी लिया हिस्सा

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय राजधानी में अहम बैठक: “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर बनी व्यापक रणनीति

​नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आज एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

​इस बैठक की मुख्य विशेषता यह रही कि इसमें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के साथ भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय टीम ने पूर्ण रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​पंजाब से मजबूत प्रतिनिधित्व

​बैठक में पंजाब प्रदेश का एक प्रमुख प्रतिनिधिमंडल माननीय प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों जी के नेतृत्व में शामिल हुआ। इस अवसर पर पंजाब से कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • ​प्रदेश सह-प्रभारी श्री नरेंद्र रैना जी
  • ​संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासलु जी
  • ​प्रदेश महामंत्री श्री रजनीश धीमान जी
  • ​प्रदेश सचिव भाजपा श्री राकेश शर्मा जी
  • ​श्री हरविंदर सिंह संधू जी
  • ​पंजाब प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री भानु प्रताप जी शामिल रहे।

​“सेवा संकल्प अभियान” को गति देने पर मंथन

​बैठक का मुख्य एजेंडा “सेवा संकल्प अभियान” को और अधिक प्रभावी बनाना तथा इसे बूथ स्तर से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक सफलतापूर्वक संचालित करने की ठोस रणनीति तैयार करना रहा।

​चर्चा के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के समर्पित सार्वजनिक जीवन, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

​नेतृत्व का आह्वान: जन-जन तक पहुंचेगी उपलब्धियां

​पार्टी नेतृत्व ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए आह्वान किया कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों और सुशासन के विजन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पूरी ऊर्जा के साथ पहुंचाया जाए।

​संगठनात्मक दृष्टिकोण से यह बैठक बेहद सफल, प्रेरणादायक और दूरगामी परिणामों वाली रही, जिसने आगामी कार्यक्रमों के लिए “सेवा संकल्प अभियान” को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!