वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: त्योहारी सीजन से पहले चीनी के दामों में भारी उछाल, रसोई का बजट बिगाड़ा

AMI News: त्योहारी सीजन से पहले चीनी और मिठाइयों के दामों में भारी उछाल, आम जनता की बढ़ी परेशानी

​ पठानकोट:  आने वाले दिनों में रक्षा बंधन और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए आम जनता की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। त्योहारी सीजन से ठीक पहले खुले बाजार में चीनी के दामों में अचानक बड़ा उछाल आया है, जिससे लोगों के घरों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है।

​दामों में भारी बढ़ोतरी

​व्यापारियों के अनुसार, जो चीनी पहले 45 से 48 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी, उसके दाम बढ़कर अब सीधे 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। कीमतों में 15 से 17 रुपये प्रति किलो तक की इस भारी बढ़ोतरी के कारण आम ग्राहकों की खरीद क्षमता पर सीधा असर पड़ा है। जो ग्राहक पहले त्योहारों के लिए 5 से 6 किलो चीनी खरीदते थे, वे अब मजबूरन केवल 1 किलो चीनी खरीदने को विवश हैं। इसी तरह, मिठाई के डिब्बों के दाम भी 600 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 700 रुपये प्रति किलो तक हो गए हैं।

​क्यों बढ़े दाम?

​व्यापारियों और आम जनता का कहना है कि चीनी के दामों में अचानक हुई इस बेतहाशा बढ़ोतरी का मुख्य कारण पेट्रोल में मिक्सिंग के लिए ‘E20’ एथेनॉल की तरफ गन्ने के डायवर्जन को माना जा रहा है। त्योहारी मांग बढ़ने के साथ-साथ गन्ने का अधिकांश हिस्सा एथेनॉल उत्पादन की ओर डायवर्ट होने से बाजार में चीनी की आवक प्रभावित हुई है, जिससे खुदरा कीमतें आसमान छू रही हैं।

​आम जनता की मांग

​त्योहारी सीजन में रसोई का बजट गड़बड़ाने से परेशान आम जनता और ग्राहकों ने सरकार से अपील की है कि इस पर जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाए, ताकि त्योहारों के इस दौर में आम आदमी को कुछ राहत मिल सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!