वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

होरमुज़ स्ट्रेट पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण: डोनाल्ड ट्रम्प

होरमुज़ स्ट्रेट पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण: डोनाल्ड ट्रम्प

​

​अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमरीका जल्द ही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होरमुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल कर लेगा। ट्रम्प के अनुसार, हालिया अमरीकी हमलों में ईरान की नौसेना (Navy), वायुसेना (Air Force) और सैन्य नेतृत्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

​ट्रम्प की दो टूक: “अमरीका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा।” राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि ईरान को परमाणु संपन्न बनने से रोकने के लिए यह सैन्य कार्रवाई करना बेहद जरूरी था।

​भविष्य की चेतावनी और नेतृत्व पर असमंजस

​ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ईरान की ओर से फिर से ऐसा कोई खतरा पैदा होता है, तो अमरीका एक बार फिर कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान के कई शीर्ष नेता अब इस दुनिया में नहीं हैं, जिसके कारण किसी नए समझौते पर बातचीत करना काफी मुश्किल हो गया है। मौजूदा हालात में यह भी स्पष्ट नहीं है कि ईरान में इस वक्त मुख्य फैसले कौन ले रहा है।

​ट्रम्प ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में महंगाई चरम पर है और सेना तक को वेतन देने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​ईरान का पलटवार: ‘अमरीकी नीतियां लाएंगी विरोध’

​दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराਘਚੀ (Abbas Araghchi) ने अमरीका द्वारा दिए जा रहे कड़े आर्थिक प्रतिबंधों और धमकियों को सिरे से खारिज कर दिया है।

  • ​जनता में बढ़ेगा असंतोष: अराਘਚੀ ने कहा कि अमरीका की ऐसी ‘नाकाम नीतियां’ ईरान के आम नागरिकों के मन में अमरीका के प्रति और अधिक विरोध की भावना पैदा करेंगी।
  • ​ध्यान भटकाने की चाल: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने दावा किया कि ये धमकियां केवल अमरीकी जनता का ध्यान देश की अंदरूनी वित्तीय समस्याओं से भटकाने के उद्देश्य से दी जा रही हैं।
Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!