वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: पठानकोट में कौमी इंसाफ मोर्चा के बंद का नहीं दिखा असर, सुबह 10 बजे तक खुले बाजार और स्कूल बंद

AMI News: कौमी इंसाफ मोर्चा के बंद का पठानकोट में नहीं दिखा खास असर, सुबह 10 बजे खुले बाजार और स्कूल बंद

​कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से बुलाए गए पंजाब बंद के आह्वान का पठानकोट में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, बंद की कॉल के बीच शुक्रवार सुबह पठानकोट के लोगों के मन में असमंजस की स्थिति जरूर बनी रही। सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक 60 फीसदी बाजार खुल चुके थे और दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी थीं, जिसके बाद सुबह 10 बजे तक शहर के लगभग सभी बाजार पूरी तरह खुल गए। हालांकि, बाजार खुलने के बावजूद सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले कम लोग नजर आए।

​अकाली दल वारिस पंजाब ने किया था समर्थन का ऐलान

इससे पहले अकाली दल वारिस पंजाब के जिला प्रधान उमराव सिंह कंग ने प्रेस बयान जारी कर पठानकोट और आसपास के क्षेत्र की जनता से 21 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्चा के पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील की थी और उनकी पार्टी ने इस बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की थी।

​स्कूल और बस संचालन पर असर

बाजार सामान्य रूप से खुलने के बावजूद शैक्षणिक संस्थानों और परिवहन पर इसका असर दिखा। सरकारी स्कूलों के साथ-साथ कई निजी स्कूल भी बंद रहे, जिनके प्रबंधकों ने सुबह ही अभिभावकों को छुट्टी का मैसेज भेज दिया था। बस स्टैंड पर भी आम दिनों के मुकाबले कम भीड़ नजर आई।

​बस स्टैंड के अधिकारियों के मुताबिक, विभिन्न संगठनों द्वारा टोल प्लाजा पर धरने दिए जा रहे हैं, जिससे वहां ट्रैफिक जाम होने और यात्रियों को परेशानी की आशंका है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन दोपहर 2 बजे तक बंद रखा गया है, और अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद बसें सामान्य रूप से चलेंगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!