वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नक्की खड्ड में उफान से बही कार, स्थानीय लोगों ने बचाई चालक की जान

चिंतपूर्णी जाम से बचने के चक्कर में नक्की खड्ड में बही कार, बाल-बाल बचा चालक

​कांगड़ा जिले के गरली क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, चिंतपूर्णी माता के अष्टमी नवरात्र के चलते मुख्य राजमार्ग पर लगे भारी जाम से बचने के लिए लोग प्रागपुर-बणी के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रहे थे, जिससे यहाँ वाहनों की आवाजाही आम दिनों से काफी अधिक थी। सुबह करीब 6:28 बजे नक्की खड्ड पर बनी पुलिया (स्लैब) पर दोनों ओर से अचानक पानी का तेज बहाव आ गया, जिससे करीब एक दर्जन वाहन वहीं फंस गए। इसी बीच पानी के प्रचंड वेग की चपेट में आकर एक सफेद रंग की अनियंत्रित कार सीधे खड्ड में जा गिरी। कार में केवल चालक ही सवार था, जिसे स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे बाद में हाइड्रा और जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इस घटना के बाद मार्ग पर घंटों यातायात ठप रहा और वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने आम जनता और चालकों को नदी-नालों से दूर रहने और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की हिदायत दी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!