वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News का बड़ा असर: NH-44 पर टूटी पुलिया की NHAI ने कराई मरम्मत

AMI News की खबर का असर: NH-44 पर टूटी पुलिया की NHAI ने कराई मरम्मत, यात्रियों ने ली राहत की सांस

​

​पठानकोट:राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर सुजानपुर मार्ग के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया और उसकी सुरक्षा दीवार को आखिरकार ठीक कर दिया गया है. AMI News द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) तुरंत हरकत में आया और मरम्मत का कार्य पूरा करवाया.

​गौरतलब है कि दुर्घटना की वजह से पुलिया की रिटेनिंग वॉल काफी आगे तक टूट गई थी. इसके चलते वहां से गुजरने वाले बाइक, स्कूटी व अन्य वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का भारी खतरा बना रहता था

​AMI News पर खबर प्रसारित होने के तुरंत बाद NHAI प्रशासन ने संज्ञान लिया और दोनों तरफ की टूटी हुई दीवार व बैरियर को दुरुस्त कर दिया.

​पुलिया की मरम्मत होने से अब राहगीरों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है. AMI News की पूरी टीम और स्थानीय जनता ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए NHAI का धन्यवाद व्यक्त किया है.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!