वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: हैप्पी मॉर्निंग वेलफेयर क्लब ने पठानकोट में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, फास्टवे दफ़्तर में फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर हैप्पी मॉर्निंग वेलफेयर क्लब ने फास्टवे दफ़्तर में फहराया तिरंगा

​पठानकोट। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हैप्पी मॉर्निंग वेलफेयर क्लब, पठानकोट द्वारा फास्टवे दफ़्तर में अत्यंत उत्साह एवं देश-भक्ति के माहौल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के प्रधान चाचा वेद प्रकाश जी ने क्लब के समस्त सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।

​कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। क्लब के प्रवक्ता राजेंद्र पराशर जी ने अपनी ओजस्वी कविताओं से समां बांध दिया, वहीं विनोद महाजन ने अपनी मधुर आवाज़ में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। छोटी बच्ची ‘बेबी ख्वाइश पूरी’ ने खुद केसियो बजाकर देशभक्ति की धुनें निकालीं, जिससे उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर सविता गुप्ता ने भी देशभक्ति गीत गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

​समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के सेक्रेटरी राजेश शर्मा और योग गुरु राम जरियाल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विचार रखे और देश के वीर शहीदों को नमन किया। वहीं ‘वुमन एम्पावरमेंट पठानकोट’ की प्रधान आशा भगत ने स्वच्छ भारत अभियान पर जोर देते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

​इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला शक्ति और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के मुख्य योग गुरु एस.एल. गुप्ता, ठाकुर बलवंत सिंह, सूबेदार सुरेंद्र पाल, बृजेश शर्मा, चेयरमैन परशोत्तम महाजन, निदेशक सुशील गुप्ता, राजेंद्र सेठ, प्रेस सचिव राकेश मेहता, कैशियर सुरजीत गिल, अरुण बख्शी, डॉ. अजय सूद, डॉ. वरिंद्र, ठाकुर रणजीत सिंह, पंकज शर्मा, विनोद पूरी, सतीश गुप्ता, इंद्रजीत वर्मा, सुरेंद्र महाजन (लाड़ी), दिनेश गुप्ता, चंद्र मोहन, एडवोकेट शशी भूषण, भारत भूषण, जनक राज भगत, सुदर्शन गुप्ता, सुरेंद्र शिंदा, रामसरण भगत, सुदेश महाजन, यशपाल, रामेश्वर शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!