वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ज़िला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी: – कमलदीप कौर

मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम लमिनी में 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को होंगी ज़िला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेल प्रतियोगिताएं

 

पठानकोट, 27 अक्टूबर : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर के अनुसार मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम लमिनी में 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली ज़िला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन शब्दों का प्रकटावा ज़िला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री  कमलदीप कौर ने ज़िला पठानकोट के ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों और ज़िले की खेल कमेटी सदस्यों के साथ ज़िला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों का जायजा लेने के बाद किया।

इस अवसर पर उप ज़िला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री  डीजी सिंह भी मौजूद थे। ज़िला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री  कमलदीप कौर ने खेल प्रतियोगिताओं के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी तालमेल और सहयोग से ड्यूटी निभाने के लिए कहा।

​उप ज़िला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री डीजी सिंह ने बताया कि इन ज़िला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-11 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में ज़िले के सातों ब्लॉकों के लगभग 1200 ब्लॉक स्तरीय खेलों के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को इस दौरान किसी भी तरह की कोई मुश्किल पेश न आए यह सभी अध्यापकों का फर्ज बनता है, इसलिए सभी अध्यापक लगन से ड्यूटी निभाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को बहुत ही ज़िम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से ग्राउंड में लेकर आने और वापस छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं और 30 अक्टूबर को लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

इस अवसर पर बीपीईओ  कुलदीप सिंह, बीपीईओ  राकेश ठाकुर, सीनियर सहायक अजय कुमार, ज़िला स्पोर्ट्स को ऑर्डिनेटर अरुण कुमार, सीएचटी कैलाश चंद्र, सीएचटी अंजू बाला, सीएचटी सुनील धोबड़ा, सीएचटी गुलशन सियाल, पीटीआई परमजीत कौर, पीटीआई सुलक्षणा शर्मा, पीटीआई राधा सांगरा, एचटी विकास कालिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर चेतन कुमार, बलकार अत्तरी सहित समूह कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!