वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब चुनाव: लोक जनशक्ति पार्टी का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव: लोक जनशक्ति पार्टी सभी 117 सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार

​मोहाली: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से चुनावी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

​यह जानकारी पार्टी के पंजाब प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव के. पी. चौधरी ने मोहाली (फेज-11) में सुखदेव सिंह पंजेटा की अध्यक्षता में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक को संबोधित करते हुए साझा की।

​हर सोमवार पंजाब आएंगे चिराग पासवान

​के. पी. चौधरी ने बताया कि चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क के सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हर सोमवार को पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं, जरूरतों और उनके संभावित समाधानों पर सीधी चर्चा करेंगे।

​लुधियाना में राज्य कार्यालय का उद्घाटन

​उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान द्वारा लुधियाना में पंजाब के राज्य कार्यालय का उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है। आने वाले दिनों में पार्टी की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी।

​जल्द घोषित होगा संगठनात्मक ढांचा

​चौधरी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी पंजाब में अपने संगठन के विस्तार के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। अगले कुछ ही दिनों में पार्टी के नए संगठनात्मक ढांचे का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

​बैठक में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

​इस अवसर पर संजीव थापर, विक्रम सिंह बाजवा, सुनील कुमार जैन, करमजीत सिंह मोहाली, प्रोफेसर गुरनाम सिंह, गुरजिंदर सिंह मोहाली, सेवानिवृत्त एसएसपी सुनील कुमार, अशोक कंबोज, बलजिंदर सिंह मुक्तसर, एडवोकेट खुशबू मिश्रा, गुरबख्श सिंह, सरबजीत सिंह और हरविंदर सिंह सहित कई अन्य पार्टी आगु और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!