नगर निगम की कार्रवाई: डलहौज़ी रोड से उतारे गए अवैध होर्डिंग बोर्ड
पठानकोट (विशेष प्रतिनिधि): डलहौज़ी रोड पर आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित ‘एक नाम शिव के नाम’ कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद भी सड़क किनारे लगे होर्डिंग बोर्ड नहीं हटाए गए थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा हो रही थी तथा हादसों का खतरा बना हुआ था।
इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने और नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। नगर निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डलहौज़ी रोड तथा शहर के अन्य हिस्सों में लगे सभी होर्डिंग्स और फ्लेक्स बोर्डों को उतरवा दिया।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।











