वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कार हादसे में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार: रावी तट पर एक साथ जलीं चार चिताएं, शहीद जवान को राजकीय सम्मान से दी विदाई

​कार हादसे में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार: रावी तट पर एक साथ जलीं चार चिताएं, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

​चंबा/भरमौर (जितेंद्र मेहरा): रावी नदी के तट पर स्थित गैहरा श्मशान घाट पर गुरुवार को ऐसा हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। दो दिन पूर्व हुए भीषण कार हादसे में मारे गए एक ही परिवार के सदस्यों की जब एक साथ चार चिताएं जलीं, तो पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस जवान रिपन राणा को पुलिस विभाग के जवानों व अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

​तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर

​चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव गेहरा लौट रहे इस परिवार की कार दो दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची सहित परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को जब तिरंगे में लिपटा पुलिस जवान रिपन राणा का ताबूत उनके घर पहुंचा, तो माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और जब तक सूरज चांद रहेगा, रिपन तेरा नाम रहेगा के उद्घोषों से गूंज उठा।

​राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

​रावी तट पर परिजनों, रिश्तेदारों और हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान चारों ओर केवल चीख-पुकार और सिसकियां ही सुनाई दे रही थीं। मौके पर मौजूद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और साथी जवानों ने अपने जांबाज साथी रिपन राणा को अंतिम सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।

​इलाके में मातम का माहौल

​एक ही झटके में हंसते-खेलते परिवार के तबाह हो जाने से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!