वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

​श्री श्रद्धा धाम में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव; राजकुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने लिया आशीर्वाद

​श्री श्रद्धा धाम शाहपुरकंडी में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी दिव्यानंद पुरी जी महाराज का आशीर्वाद

​शाहपुरकंडी : श्री श्रद्धा धाम शाहपुरकंडी दरबार में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर परम पूज्य श्री श्री 1008 दिव्यानंद पुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में हज़ारों की संख्या में संगत एवं श्रद्धालु दरबार में नतमस्तक हुए और महाराज जी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

​गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रातकाल से ही श्रद्धा धाम का पूरा वातावरण गुरु भक्ति के भजनों, जयकारों और आध्यात्मिक तरंगों से सराबोर रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में वंदना कर जीवन में सुख, शांति और जन-कल्याण की कामना की।

​भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

​इस पावन अवसर पर विशेष रूप से श्री राजकुमार गुप्ता अपनी धर्मपत्नी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शाहपुरकंडी आश्रम पहुंचे। उन्होंने परम पूज्य महाराज जी के श्री चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम परिसर में आए सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!