वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पांगी-उदयपुर मार्ग पर भीषण हादसा: पहाड़ से गिरा मलबा, टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त; कई लोगों की मौत की आशंका

पांगी-उदयपुर मार्ग पर भीषण हादसा: पहाड़ से गिरा मलबा, टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त; 13 की मौत

​

​लाहुल-स्पीति जिले के अंतर्गत पांगी-उदयपुर मार्ग पर शुक्रवार को कधुनाला (कडू नाला) के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई। पहाड़ से अचानक गिरे भारी मलबे और विशालकाय चट्टानों की चपेट में आने से एक टाटा सूमो वाहन बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

​यह हादसा उस समय हुआ जब कुल्लू से पांगी की ओर जा रही टाटा सूमो (HP-01M-2210) कधुनाला के पास से गुजर रही थी। एक दिन पहले भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बंद होने की वजह से यात्री तिंदी में ठहरे हुए थे। शुक्रवार को मार्ग बहाल होने के बाद जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, तभी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर वाहन पर आ गिरा। मलबे की चपेट में आते ही गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग भी लग गई।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बीआरओ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। अत्यंत दुर्गम क्षेत्र और मोबाइल नेटवर्क की कमी के बावजूद बचाव टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला।

​विभागीय बयान व स्थिति

  • ​डॉ. जनक राज (विधायक, भरमौर): “कधुनाला के पास हुआ यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की दुखद सूचना है और 2 लोग घायल हैं। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। मैंने चंबा और लाहुल-स्पीति दोनों जिलों के प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता मिल सके।”
  • ​मुकेश रेप्सवाल (उपायुक्त, चंबा): “घटनास्थल लाहुल-स्पीति और चंबा सीमा के पास कधुनाला क्षेत्र में आता है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों को बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। लाहुल-स्पीति प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाया हुआ है और घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।”

​प्रशासन ने भारी बारिश और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों को देखते हुए लोगों से अत्यंत सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!