वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

यूनिवर्सिटी कोर्ट की बैठक में वर्ष 2019-2020 की रिपोर्ट पर बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

शिक्षा सचिव ने भी अतिरिक्त सीए हायर कर ऑडिट जल्द पूरा करने को कहा
शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 36वीं कोर्ट बैठक मंगलवार को विश्वविद्यालय समिति कक्ष में प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। विश्वविद्यालय कोर्ट विश्वविद्यालय का सर्वाेच्च वैधानिक निकाय है। बैठक में विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट 2023-2024 और वार्षिक लेखा परीक्षण यानी एनुअल ऑडिट रिपोर्ट 2019-2020 को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। 2020 की ऑडिट रिपोर्ट देखने के बाद राज्यपाल ने लंबित ऑडिट पैरा जल्द सेटल करने को कहा। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने भी अतिरिक्त सीए हायर कर ऑडिट का काम पूरा करने का परामर्श दिया। बैठक में विवि के शैक्षणिक, प्रशासनिक, वित्तीय एवं विकासात्मक कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और विश्वविद्यालय के समग्र विकास एवं गुणवत्ता संवर्धन के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, राज्यपाल ने कोर्ट बैठक को नियमित तौर पर आयोजित करने और हर तीन माह में बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को एक गांव को गोद लेना चाहिए और उन्हेें पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
बैठक में विधायक सुरेश कुमार को सर्वसम्मति से कार्यकारी परिषद का सदस्य निर्वाचित किया गया। बैठक में विधायक हरीष जनार्था, सुरेश कुमार और चंद्र शेखर ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर भोरंज विधायक सुरेश कुमार, डा. संजीव कुमार चौहान, डा. राकेश कंवर, ज्योति राणा, प्रो. एसएल कौशल, प्रो. मनु सूद, डीडी शर्मा, देशराज, जोगिंद्र सिंह, राकेश कुमार नेगी, किरण कुमार, डॉ. सुशील कुमार बस्सी, बलजीत पाटियाल, भूपेंद्र सिंह, हरप्रीत कौर, प्रदीप कुमार, विभव कुमार, चंदन भारद्वाज, दिनेश शर्मा, पंकज बसोतिया, भारती, हरबंस लाल, प्रदीप तोमर, नितिका गुप्ता, सुरेश कुमार वर्मा, राजेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!