हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रेवल्स की बस हुई हादसे का शिकार
(24 अक्टूबर) : एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भीषण दुर्घटना हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रेवल्स (Kaveri Travel) की एक बस में हुई।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचित किया कि हादसा एक मोटरसाइकिल से हुई टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।








