वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पेट्रोल बम हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर
अमृतसर देहात पुलिस ने रंगदारी न मिलने पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरलाल सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि कृष्ण सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल गुरलाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी कंवल प्रीत सिंह चाहल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव पंडोरी वड़ैच निवासी विक्रम सिंह के घर पर देर रात तीन पेट्रोल बम फेंके गए थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली, लेकिन मकान को नुकसान पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुरलाल सिंह और कृष्ण सिंह मोटरसाइकिल पर गांव भैणी से बाओली की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। रुकने के बजाय दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरलाल सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि कृष्ण सिंह को मौके पर ही काबू कर लिया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विक्रम सिंह से विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। इसी धमकी के बाद विक्रम सिंह के घर पर पेट्रोल बम से हमला कराया गया। पुलिस टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे, आरोपियों को हथियार किसने उपलब्ध कराए और इस साजिश में किन लोगों की भूमिका रही।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!