पठानकोट के प्रतिष्ठित ऑडिटोरियम में पटाखा व्यापारियों द्वारा लगाए गए गंदगी का ढेर, मौजूदा व्यापारियों का कहना सफाई करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी
पठानकोट :(23 अक्टूबर) पठानकोट शहर के ऑडिटोरियम में पिछले साल की तरह इस साल भी पटाखे के स्तर लगाए गए थे। जहां हजारों की संख्या में लोग आए और उनकी तरफ से पटाखे खरीदे गए और वही हम अगर बात करें दिवाली की तो आप सभी को पता कि दीपावली खत्म हुए 2 से 3 दिन हो चुके हैं और वही पटाखे लगाने वाले दुकानदारों की तरफ से वहां से दुकान उठा ली गई हैं।

पर वही अगर हम गंदगी की बात करें तो वहां पर गंदगी का आलम अभी भी है वही आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते है कि किस तरह से वहां गंदगी का आलम बना हुआ है और चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है तो वही जब एमी न्यूज़ द्वारा वहां पर जाकर वहां पर मौजूद कर्मचारियों से बात की गई जिनकी तरफ से लगे हुए स्टॉल को हटाया जा रहा था ।

जब उनसे गंदगी ना उठाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका काम नहीं है। वही इस के चलते एमी न्यूज़ के ceo अनिल खुराना द्वारा डिप्टी कमिश्नर पठानकोट को एक पत्र लिखा गया जिसमें उनकी तरफ से डिप्टी कमिश्नर पठानकोट से यह मांग की गई कि यहां पर जो गंदगी फैली हुई है उसको उठाया जाए और वहां पर साफ सफाई की जाए जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े और किसी भी तरह की बीमारी ना फैले ।

तो वही आपको बता दे कि पिछले साल भी इसी तरह गंदगी का आलम यहां पर बना हुआ था जिसके बाद एमी न्यूज़ के द्वाराडिप्टी कमिश्नर पठानकोट को सूचित किया गया था और उनकी तरफ से यहां पर साफ सफाई करवाई गई थी।








