वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बद्दी में रिहायशी मकान पर छापा: 29,990 नशीली गोलियां और 206 शीशियां बरामद, एक आरोपी काबू

बद्दी में रिहायशी मकान पर छापा: 29,990 नशीली गोलियां और 206 शीशियां बरामद, एक आरोपी काबू

बद्दी (सोलन), अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस थाना मानपुरा और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने तहसील बद्दी के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरुमाजरा (बोरीवाला) में एक रिहायशी मकान में संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध दवाइयों का जखीरा बरामद किया है।

बिना दस्तावेजों के रखी थीं दवाइयां जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने मकान से 29,990 नशीली गोलियां और 206 शीशियां बरामद कीं। छापे के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति की पहचान संजय खान (निवासी गांव व डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन) के रूप में हुई है। जब टीम ने आरोपी से बरामद दवाइयों के संबंध में पूछताछ की, तो वह मौके पर कोई भी वैध लाइसेंस, बिल या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

ड्रग्स एक्ट के तहत मामला दर्ज दस्तावेज न दिखा पाने पर ड्रग विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्त बरामद दवाइयों को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मैटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: एएसपी अशोक वर्मा > जिला पुलिस बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का यह सख्त अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!