वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्री अमरनाथ यात्रा के तहत जिला यातायात विभाग ने की जांच

मामून, अरूण ठाकुर
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला ट्रैफिक प्रभारी ब्रह्म दत्त के नेतृत्व में आज बघार चौक पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया।  इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 45 वाहनों के चालान किए गए।  जिला ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान दस्तावेजों की जांच, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि ऑटो वाले कॉर्पाेरेशन की हद के अंदर ही रहे, जो ऑटो वाले सवारियां लेकर गांव में जाते हैं। उनके भी चालान किए गए हैं । जिला ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!