वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026ः रेल वन ऐप से करें अपनी यात्रा आसान

पठानकोट
श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से जम्मू मंडल का अनुरोध है, कि वे अपनी रेल यात्रा के लिए ष्रेल वन ऐपष् का उपयोग करें। यात्रा के दौरान यात्री बिना भिड़ के आसानी से अपनी टिकट बुक कर सकता हैं। ऐसे में ऐप से टिकट बुक करने पर आपको काउंटर की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और आप अपना समय बचा सकेंगे।
’रेल वन ऐप के मुख्य लाभों पर बात करें, तो इस ऐप के जरिए आप घर बैठे जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। पीएनआर स्टेटस, ट्रेन की लाइव लोकेशन, प्लेटफॉर्म की जानकारी और खाना बुकिंग जैसी सभी सुविधाएं एक ही ऐप में मिल जाएंगी। टिकट बुकिंग तेज होने से समय की बचत होगी और यात्रा के दौरान केवल ऐप में लॉगिन करके दिखाया गया मूल डिजिटल टिकट ही मान्य होगा। स्क्रीनशॉट या फोटो मान्य नहीं है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपने मोबाइल में रेल वन एप डाउनलोड करें और ऐप में दिए गए पलेन माई जरनी सेक्शन से रूट और ट्रेन की जानकारी लेकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। अधिक जानकारी के लिए रेल मदद 139 पर संपर्क किया जा सकता है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल’ ने इस अवसर पर कहा, ष्श्री अमरनाथ जी यात्रा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है और हमारा पूरा प्रयास है कि इस पवित्र यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु को अधिकतम सुविधा मिले। इसी उद्देश्य से हमने श्रेल वन ऐपश् को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। यह ऐप न केवल डिजिटल और कागजरहित यात्रा को बढ़ावा देता है, बल्कि यात्रियों को भीड़-भाड़ से बचाकर एक सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करता है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे इस ऐप को अपनाएं, डिजिटल टिकटिंग का लाभ लें और अपनी यात्रा को यादगार बनाएं। उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल यात्रियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!