वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तलवंडी साबो में घर की छत गिरी, मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत, दो बेटियां गंभीर घायल

बठिंडा
बठिंडा के तलवंडी साबो में सोमवार देर रात कमरे की छत गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो निवासी धर्म सिंह उर्फ काला का परिवार रात करीब 11 बजे घर के एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से धर्म सिंह की पत्नी वीरपाल कौर (40) और पुत्र अर्शदीप सिंह (14) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बठिंडा रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय धर्म सिंह कमरे के बाहर सो रहा था, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
नगर परिषद अध्यक्ष सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष कुलवीर कौर सरां सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे तलवंडी साबो क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस और प्रशासन ने भी घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!